TV Actress: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं. इन्हीं एक्टर्स में से एक हैं एक्ट्रेस स्वाति आनंद, जिन्होंने टीवी के 'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे फेमस शोज में काम किया है. 63 साल की एक्ट्रेस स्वाति आनंद ने अभी तक शादी नहीं की है. हाल ही में अपने नए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह पिछले करीब 25 सालों से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया है.
स्वाति आनंद ने कहा, 'मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं. मैं बचपन में भी बोलती थी कि मैं अकेले रहूंगी, और मम्मा को बड़ा ऐसा होता था कि मेरी एक ही बेटी है, तो उसकी तो शादी मैं बड़ी धूमधाम से करूंगी. फिर धीरे-धीरे जब मैं बड़ी होने लगी, मेरी सोच लोगों को पता चलने लगी. फिर कुछ भी कहूं, हमारे समाज में, हमारे भारत में उतनी फ्रीडम नहीं है. मुझे मेरे घर में बहुत फ्रीडम मिली है. लेकिन मुझे यह था कि मैं जहां भी जाऊंगी, वहां मुझे उतनी फ्रीडम मिलेगी. मैं अगर अपना 100% दूंगी, तो सामने वाला अपना 50 तो देगा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…