TV Actress Welcome First Child: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरुचि अडारकर के घर से खुशखबरी आई है. दरअसल, तीन साल पहले शादी के बंधन में बंधे सुरुचि अडारकर और पीयूष राणा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी है. नवरात्रि के पहले दिन 38 साल की एक्ट्रेस सुरुचि ने बेटी को जन्म दिया है. मराठी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है. सुरुचि अडारकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है.

सुरुचि अडारकर ने एक प्यारा-सा कार्ड शेयर किया, जिसमें बताया कि कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम सिर्फ दो लोगों की टीम थे, जब तक जिंदगी ने हमें हमारा सबसे प्यारा टीममेट नहीं दिया.' इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उनके घर बेटी हुई है. इस पोस्ट के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक उन्हें बधाइयां देने लगे. बता दें कि सुरुचि और पीयूष ने 6 दिसंबर 2023 को पुणे में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…