Tv Actress: 'ज्योति' और 'एक वीर की अरदास वीरा' जैसे टीवी सीरियल में काम कर घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इन दिनों फिल्मी दुनिया से एक अलग रास्ते पर चल रही हैं. टीवी की दुनिया में अपना नाम और पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस स्नेहा वाघ ने एक्टिंग छोड़ अपनी जिंदगी को कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया है. दो बार तलाक का दर्द झेल चुकी स्नेहा वाघ ने अब माया नगरी मुंबई से दूर वृंदावन में अपना डेरा डाल दिया है. हाल ही में स्नेहा ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपने आध्यात्मिक सफर पर भी खुलकर बातचीत की है.

एक्ट्रेस स्नेहा ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब उनका लोगों पर से विश्वास उठने लगा था. उनको लगता था कि हर इंसान किसी ना किसी तरह अपने मतलब के लिए काम करता है. उनका रिश्तों पर से भरोसा उठने और खूब डाउनफॉल देखने के बाद ही एक्ट्रेस ने भक्ति का रुख अपनाया और भगवान कृष्ण की भक्ति में खोकर अपने हर दर्द को भुलाने की कोशिश भी की. स्नेहा ने कहा, 'भगवान से जुड़ने के बाद मुझे एक ऐसा सुकून मिला जिसकी मुझे लंबे वक्त से तलाश थी. यही वजह है कि आज मेरी जिंदगी मुंबई की ग्लैमर भरी जिंदगी से ज्यादा वृंदावन की शांति के करीब है. मुझे एक मंदिर की तरफ से बुलावा आया था. लेकिन शुरुआत में मुझे यह शक हुआ कि कहीं यह कोई स्कैम तो नहीं लेकिन वृंदावन पहुंचने के बाद मेरी सोच पूरी तरह बदल गई.' अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---