टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। महज दो महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड करण धनक से सगाई करने वाली जिया के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई टूटने और करण के चीटिंग करने तक के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, जिया शंकर ने इसी साल अगस्त में करण धनक के साथ सगाई की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें करण घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आए थे। वहीं, जिया अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। लेकिन 29 अक्टूबर को फैंस ने जिया की इंस्टाग्राम एक्टिविटी में बदलाव नोटिस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने करण को अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा उन्होंने दिल टूटने और धोखे से जुड़ी पोस्ट भी रीशेयर कीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चाएं तेज हो गईं। लगातार फैल रही अफवाहों के बीच जिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी किया। उन्होंने लोगों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर अटकलें न लगाने और अफवाहें न फैलाने की अपील की। एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ बातें निजी होती हैं और सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। हालांकि, जिया ने न तो चीटिंग की पुष्टि की है और न ही सगाई टूटने की खबरों पर मुहर लगाई है।