जी हां, ये कहानी किसी और की नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अलेफिया कपाड़िया की है। 'जस्ट मोहब्बत', 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज़ में नजर आ चुकीं अलेफिया अपनी दमदार एक्टिंग, फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस के चौंकाने वाले खुलासे इस वक्त हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि अलेफिया कपाड़िया की शादी महज 21 साल की उम्र में हो गई थी। उनका निकाह दुबई के एक शख्स से हुआ था, जो उनसे 11 साल बड़ा था। लेकिन यह रिश्ता उनके लिए खुशियां नहीं, बल्कि दर्द और तकलीफों की एक लंबी दास्तान बन गया। आज अलेफिया अपने पति से तलाक ले चुकी हैं और इस शादी से जुड़ी यादों को एक बुरे सपने की तरह याद करती हैं।बताया जाता है कि शादी के दौरान अलेफिया को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उनके दोनों बच्चों को भी उनसे दूर कर दिया गया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अलेफिया कपाड़िया ने अपनी टूटी हुई गृहस्थी की पूरी कहानी बयां की और बताया कि कैसे एक खूबसूरत सपने की तरह शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा