बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके एक्स-हस्बैंड मोहसिन अख्तर मीर की दूसरी शादी की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। इसी बीच उर्मिला का एक नया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑल-व्हाइट आउटफिट में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ऑफ-शोल्डर टॉप और मैचिंग पैंट्स में वह बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। खुले बाल, सटल मेकअप और उनकी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरों में उर्मिला ब्लैक-एंड-व्हाइट चेकर्ड फ्लोर पर पोज देती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है। उर्मिला ने लिखा, “अपनी चमक को कभी कम न होने दें... अभी भी बारिश नहीं हो रही है, तो धूप का आनंद लें।” इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे मोहसिन की कथित दूसरी शादी की खबरों से जोड़कर देख रहे हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने इसे “साइलेंट जवाब” बताया तो किसी ने लिखा कि उर्मिला बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह गईं। बता दें कि उर्मिला और मोहसिन ने 2016 में शादी की थी। बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। वहीं, मोहसिन की हालिया तस्वीरों ने उनकी दूसरी शादी की अटकलों को और हवा दे दी है।

---विज्ञापन---