टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने अपना 33वां जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए तेजस्वी ने ब्लैक शिमरी ड्रेस चुनी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं। उनके स्टाइलिश अंदाज और कॉन्फिडेंट लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी पार्टी में पहुंचे। उन्होंने स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट पहन रखा था और दोनों ने साथ में शानदार पोज देकर फैंस का दिल जीत लिया। पार्टी में अंकिता लोखंडे, उर्फी जावेद, कनिका मान, अली गोनी, विक्की जैन, एल्विश यादव, समर्थ जुरेल, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, भारती सिंह और सुदेश लहरी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। उर्फी जावेद अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, जबकि कनिका मान ने ऑफ-शोल्डर ड्रेस में सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा सुजैन खान, क्रिस्टल डिसूजा, नुपुर सेनन और उनके पति स्टेबिन बेन, मिस्टर फैजू और अभिषेक शर्मा भी इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। तेजस्वी का यह बर्थडे सिर्फ ग्लैमर और फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें दोस्ती, मस्ती और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिला। यही वजह है कि यह पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

---विज्ञापन---