टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक Tejasswi Prakash और Karan Kundrra इन दिनों अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो “Desi Bling” में दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में करण ने शो के दौरान घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को प्रपोज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं और तेज हो गईं। लेकिन इन खुशियों के बीच तेजस्वी का एक बेहद इमोशनल मोमेंट सामने आया, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। दरअसल, शो के फादर्स डे स्पेशल एपिसोड में सभी सितारे अपने पिता से जुड़ी यादें शेयर कर रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी अपने पापा को याद करते हुए भावुक हो गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय ऐसा आया था जब उनके पिता को अचानक हार्ट अटैक आया और परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। तेजस्वी ने कहा कि उस मुश्किल दौर में भी उनके पापा ने खुद को मजबूत बनाए रखा क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे उन्हें कमजोर हालत में देखें। यह कहते हुए तेजस्वी की आंखें नम हो गईं। वहीं करण कुंद्रा ने भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा कि लोगों ने उनके रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन पिछले चार सालों में उन्होंने हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया है।

---विज्ञापन---