तलाक के 5 साल बाद टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री की खबरें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि संजीदा 42 साल के एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन कुछ तस्वीरों के बैकग्राउंड ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, संजीदा शेख ने हाल ही में पुणे वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें वह नेचर के बीच क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। वहीं कुछ समय बाद हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी वेकेशन फोटोज पोस्ट कीं। फैंस ने दोनों की तस्वीरों में एक जैसी लोकेशन, फ्लोर, व्यू और बैकग्राउंड नोटिस किया, जिसके बाद डेटिंग की अटकलें शुरू हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पुणे के Winds Over Water रिसॉर्ट से तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि दोनों ने साथ में कोई फोटो पोस्ट नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इन समानताओं को देखकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि संजीदा शेख ने साल 2012 में एक्टर आमिर अली से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश संजीदा कर रही हैं। वहीं संजीदा और हर्षवर्धन पहले फिल्म ‘तैश’ में साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल दोनों के रिश्ते की सच्चाई वही जानते हैं।

---विज्ञापन---