TV Actress Pregnancy Rumours: टीवी के फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार ये कपल अपनी लड़ाई की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैल रही एक खबर की वजह से चर्चा में आए हैं. खबर है कि अंकिता लोखंडे ने 41 की उम्र में मां बनने का फैसला लिया है और वो इस समय प्रेग्नेंट हैं. इतना ही नहीं कई फैंस ने दोनों को बधाइयां देनी भी शुरू कर दी है.

दरअसल, हाल ही में 'लाफ्टर शेफ' की शूटिंग के लिए सेट पर स्पॉट हुए विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में विक्की जैन और अंकिता ने कुछ ऐसे पोज दिए, जिसे देख पेप्राजी ने विक्की और अंकिता से गुड न्यूज आने की बात करने लगे. इसके अलावा, पेप्राजी ने इनडायरेक्टली यह सवाल किया कि क्या अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट है? इस पर विक्की हंसते हुए सवाल को इग्नोर करके चले गए. इसके बाद से ही 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत की अर्चना बनी अंकिता लोखंडे के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगी. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---