टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। 38 साल की उम्र में सुरभि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। पोस्ट में “It’s A Girl” लिखा था, साथ ही 13 जून 2026 की तारीख भी नजर आई। सुरभि और उनके पति सुमित सूरी की इस गुड न्यूज के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस और टीवी सितारे लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि सुरभि हमेशा से पॉजिटिव और खुशमिजाज रही हैं और अब उन्हें मां बनते देख बेहद खुशी हो रही है। बता दें कि सुरभि ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी।