गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रही अनबन को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। इसी बीच 25 सितंबर को सुनीता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपने लिए सपोर्ट मांगा और अपने घर-परिवार को लेकर अपना दर्द भी जाहिर किया। अब इस मामले में कश्मीरा शाह अपनी मामी सास सुनीता के सपोर्ट में खुलकर सामने आई हैं। दरअसल, सुनीता के वीडियो को कश्मीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और उस पर ‘SUPPORT SUNITA’ लिखा। कश्मीरा ने अपने पोस्ट के जरिए सुनीता को सपोर्ट करने का मैसेज दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी स्टोरी चर्चा में आ गई। बता दें कि पिछले कुछ समय से गोविंदा और कोमल रानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए साथ देखा गया था, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं। इसी बीच सुनीता का काली माता के दर्शन करते हुए वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में उन्होंने अपनी जिंदगी के संकट दूर करने की प्रार्थना की थी। अब कश्मीरा के इस पोस्ट के बाद लोग कृष्णा अभिषेक की चुप्पी पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, कृष्णा की तरफ से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। उनकी चुप्पी की वजह क्या है, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।