बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी में एक ऐसा दर्द था, जिसे वह कभी भूल नहीं पाईं। उनकी मां राजेश्वरी अय्यपन की मौत के पीछे हुई एक मेडिकल गलती ने एक्ट्रेस को अंदर तक तोड़ दिया था। आज भी यह घटना लोगों को हैरान कर देती है। साल 1995 में श्रीदेवी की मां को ब्रेन ट्यूमर diagnosed हुआ था। मां को बचाने के लिए श्रीदेवी उन्हें इलाज के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मशहूर Memorial Sloan-Kettering Cancer Center लेकर गई थीं। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों से ऐसी बड़ी लापरवाही हुई, जिसने सबकुछ बदल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन के समय न्यूरोसर्जन गलत X-ray रिपोर्ट लेकर ऑपरेशन थिएटर पहुंच गया। ट्यूमर दिमाग के लेफ्ट साइड में था, लेकिन डॉक्टरों ने राइट साइड की सर्जरी शुरू कर दी। काफी देर बाद गलती का एहसास हुआ और ऑपरेशन रोका गया। बाद में दूसरे अस्पताल में दोबारा सर्जरी कर ट्यूमर निकाला गया। हालांकि, इस मेडिकल गलती का असर बेहद गंभीर रहा। श्रीदेवी की मां की याददाश्त चली गई और उनकी आंखों की रोशनी भी खत्म हो गई। लगातार बिगड़ती हालत के बाद 1996 में उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद अस्पताल पर medical negligence का केस किया गया, जिसे श्रीदेवी ने जीता भी था। लेकिन मां को खोने का दर्द एक्ट्रेस जिंदगीभर नहीं भूल पाईं।

---विज्ञापन---