Actress Death News: बोनी कपूर का परिवार इस समय घर की लाडली बेटी अंशुला की शादी की तैयारियों में बिजी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इनकी शादी की डेट 6 जुलाई फिक्स की गई है. वहीं, इस बीच श्रीदेवी के मौत की पर चर्चा भी होने लगी. दरअसल, अनिल कपूर और बोनी कपूर की बहन रीना कपूर मारवा के बेटे मोहित मारवा की शादी 22 फरवरी 2018 को अंतरा मोतीवाला संग धूमधाम से हुई थी.

मोहित और अंतरा की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन मुंबई से दूर दुबई में रखा गया था, जिसमें श्रीदेवी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. शादी की कई इनसाइड तस्वीरें खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. भांजे की शादी में श्रीदेवी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी. शादी के मौके पर वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. लेकिन इस शादी के महज 2 दिन बाद ही श्रीदेवी की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---