साउथ एक्टर जय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा में हैं। थलापति विजय के साथ फिल्म ‘बगावती’ से करियर शुरू करने वाले जय ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है। एक्टर ने बताया कि वह साल 2011 से इस्लाम को फॉलो कर रहे हैं और अब ‘अज़ीज़ जय’ नाम अपनाने पर भी विचार कर रहे हैं। जय के मुताबिक, उनका यह फैसला किसी पब्लिसिटी या करियर से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पहले हर धर्म को मानते थे और कई देवी-देवताओं की पूजा भी करते थे। लेकिन मंदिरों में कुछ ऐसे अनुभव हुए, जहां उन्हें अपमानित महसूस हुआ। वहीं, मस्जिद में उन्हें सम्मान और सुकून मिला। जय ने बताया कि मस्जिद में किसी ने उन्हें सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट नहीं किया, बल्कि सभी को बराबरी से देखा गया। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई।