बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में दूसरी बार मां बनी सोनम कपूर ने अब अपने छोटे बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। 29 मार्च 2026 को जन्मे बेटे का नाम सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने “रुद्रलोक कपूर आहूजा” रखा है। इस खास नाम की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, क्योंकि यह नाम बेहद यूनिक और आध्यात्मिक माना जा रहा है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर परिवार की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनका बेटा एकादशी के पावन दिन जन्मा है, जिसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है। उन्होंने बेटे के जन्म को “दिव्य मिलन” बताया। तस्वीरों में सोनम, आनंद और उनके बड़े बेटे “वायु” छोटे भाई रुद्रलोक के साथ बेहद खुश नजर आए। फैंस को दोनों भाइयों की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है और सभी कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

---विज्ञापन---