सोनम कपूर की दादी निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने कपूर परिवार को गहरे शोक में डाल दिया। खासतौर पर सोनम कपूर को, जो 8 मई को अपनी शादी की सातवीं सालगिरह मनाने की तैयारी कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम इस खास मौके पर फैमिली गेट-टुगेदर प्लान कर रही थीं लेकिन दादी के जाने से घर का माहौल मातम में बदल गया।
निर्मल कपूर अपने बच्चों और पोते-पोतियों के बेहद करीब थीं। वह अर्जुन, जान्हवी, खुशी और खासतौर पर परपोते वायु से बेहद स्नेह करती थीं। वायु के साथ खेलना और समय बिताना उन्हें बेहद पसंद था। लेकिन वायु के मुंह से "दादी" सुनने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गईं।
काफी समय से बीमार चल रहीं निर्मल कपूर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5:45 बजे अंतिम सांस ली। उनके अंतिम समय में परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। सोनम और पूरा कपूर परिवार इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद रणबीर कपूर का बड़ा फैसला, ‘रामायण’ का टीजर हुआ पोस्टपोन
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.