Sonam Kapoor और उनके पति Anand Ahuja एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने लंदन के पॉश नॉटिंग हिल इलाके में अपने 270 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले के पास पांच फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इन फ्लैट्स का इस्तेमाल घर के स्टाफ और नौकरों के रहने के लिए किया जाएगा। सोनम और आनंद पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। तीन साल पहले उन्होंने नॉटिंग हिल में एक पुरानी हवेली खरीदी थी, जिसका लगातार रिनोवेशन चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर के रिनोवेशन पर अब तक करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हालांकि, फ्लैट्स खरीदने की खबरों के बाद आसपास के पड़ोसियों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, कपल से जुड़े प्रतिनिधि ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि प्रॉपर्टी केवल निवेश के मकसद से खरीदी गई है।