'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन काफी चर्चाओं में बना हुआ है। इससे स्मृति ईरानी इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं। पहले सीजन में उनके तुलसी वीरानी के किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी थी। उनका ये किरदार घर-घर में फेमस हो गया था। अब एक्ट्रेस दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं। इस सीजन के लिए एक्ट्रेस ने एकता कपूर से मोटी रकम ली है। इसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Rana Naidu Season 2 के ट्रेलर में दिखा धांसू एक्शन, विलेन बन छाए अर्जुन रामपाल
स्मृति ईरानी दूसरे सीजन के लिए 14 लाख रुपये ले रही हैं। वहीं इस रकम के साथ एक्ट्रेस हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। साल 2000 में आए पहले सीजन की बात करें तो उस टाइम पर एक्ट्रेस को 8 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिलते थे। हालांकि उनके किरदार के हिट होने के बाद ये रकम बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी। वहीं एक्ट्रेस राजनेता भी हैं और वो बीजेपी पार्टी से जुड़ी हैं। इसे देखते हुए सेट पर उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी भी दी जाएगी।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.