‘स्प्लिट्सविला 16’ की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने अतीत से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला’ के पूर्व कंटेस्टेंट और कोरियोग्राफर सचिन शर्मा पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। सिमरन के मुताबिक, यह घटना उस समय की है जब वह शो का हिस्सा बनने से पहले एक डांस क्लास में जाती थीं, जहां सचिन उनके सीनियर थे। उन्होंने दावा किया कि एक पार्टी में मुलाकात के बाद सचिन ने उन्हें अपने घर बुलाया और अपनी छोटी बहन को साथ लाने के लिए कहा। सिमरन का आरोप है कि मुलाकात के दौरान सचिन ने उनकी सहमति के बिना उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे वह काफी असहज हो गई थीं। सिमरन ने बताया कि बाद में उन्होंने इस मुद्दे पर सचिन से बात की थी और उनके अनुसार, सचिन ने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी। हालांकि, सचिन शर्मा की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कई लोगों ने सिमरन की हिम्मत की सराहना की, वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों पक्षों की बात सामने आने की जरूरत बताई।