श्वेता तिवारी और पलक तिवारी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मां-बेटी की इस ग्लैमरस जोड़ी ने पलक तिवारी की नई वेब सीरीज Lukkhe की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी शानदार मौजूदगी से सारी लाइमलाइट लूट ली। 7 मई की रात हुए इस इवेंट से सामने आए वीडियोज़ और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस खासतौर पर 45 साल की श्वेता तिवारी की खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि श्वेता अपनी 25 साल की बेटी पलक को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। श्वेता ने सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश लुक कैरी किया था, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और स्माइल सबका दिल जीत रहा था। वहीं पलक तिवारी भी अपने ग्लैमरस अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मां-बेटी की बॉन्डिंग और स्टाइलिश एंट्री ने इवेंट का पूरा माहौल खास बना दिया।

---विज्ञापन---