टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनके पहले एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी शादी और तलाक को लेकर कई बड़े दावे किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। राजा चौधरी से जब 'कसौटी जिंदगी की' के दौरान श्वेता तिवारी और उनके को-स्टार सीजेन खान के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाले बयान दिए। राजा ने दावा किया कि उन्हें लगता है कि श्वेता का सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई लोगों के साथ अफेयर था। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने उन्हें टोका और कहा कि सिर्फ शक के आधार पर किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है। इसके बाद राजा ने कहा कि उनका शक सिर्फ एक अंदाजा नहीं था, बल्कि उन्होंने उस समय जो देखा, उसी के आधार पर वह ऐसा मानते हैं। उन्होंने दावा किया कि श्वेता अक्सर सीजेन खान के घर जाती थीं और उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी इस बारे में जानकारी दी थी। राजा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने सीजेन खान से फोन पर बात की थी, जहां कथित तौर पर सीजेन ने उनके रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही थीं। इसके अलावा राजा ने श्वेता पर लोकेशन को लेकर झूठ बोलने के भी आरोप लगाए। हालांकि, श्वेता तिवारी और सीजेन खान पहले भी इन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं। इस पूरे मामले पर दोनों की ओर से अभी कोई नया रिएक्शन सामने नहीं आया है।