टीवी के पॉपुलर एक्टर और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई कर ली है। मोहसिन ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसके बाद उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं। सगाई की तस्वीरों में मोहसिन ब्लैक सूट, व्हाइट शर्ट और रेड टाई में बेहद स्मार्ट नजर आए। वहीं उनकी मंगेतर तमन्ना रेड कलर के ग्लैमरस गाउन में दिखाई दीं। तमन्ना की डायमंड रिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कपल के साथ उनके परिवार की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जबकि रेड और व्हाइट फूलों से सजी डेकोरेशन ने इस खास मौके की खूबसूरती बढ़ा दी। मोहसिन ने तमन्ना के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा। उन्होंने उन्हें खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव बताते हुए अपनी पहली मुलाकात और साथ बिताए खास पलों को याद किया। एक्टर ने लिखा कि उन्हें पहली मुलाकात में ही एहसास हो गया था कि उनके दिल को अपना ठिकाना मिल गया है। मोहसिन की सगाई के बाद उनकी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की को-स्टार और एक्स गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी का नाम भी चर्चा में है। दोनों ने शो में कार्तिक और नायरा की जोड़ी से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। अब मोहसिन तमन्ना के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।