अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा साझा किया। हालिया एपिसोड में उन्हें एक सीक्रेट रिवील करने का टास्क मिला, जिसके बाद उन्होंने ऐसा खुलासा किया कि सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। शिल्पा ने कहा कि लोग परिवार की अहमियत की बात करते हैं, लेकिन हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं होती। उन्होंने बताया कि परिवार होने के बावजूद आज वह खुद को अनाथ जैसा महसूस करती हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह किसी की सहानुभूति नहीं चाहतीं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से शेल्टर हाउस में रहती हैं और अब करजत ही उनका पहला घर बन चुका है, क्योंकि उन्होंने मुंबई छोड़ दी है। सबसे भावुक पल तब आया जब शिल्पा ने खुलासा किया कि कंधे की सर्जरी के सिर्फ पांच दिन बाद उन्हें घर छोड़ना पड़ा। उनके मुताबिक, उनके भाई अपनी पत्नी के प्रभाव में थे और मां भी भाई की बातों में आ गई थीं। हालात ऐसे बने कि आत्मसम्मान के चलते उन्होंने रात 11 बजे घर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनकी मां ने भी उन्हें नहीं रोका। शिल्पा ने यह भी बताया कि आज उनकी मां से बहुत कम बात होती है और दोनों के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। इस खुलासे के दौरान वह कई बार भावुक हो गईं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कई लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं शो के कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें भावनात्मक सहारा दिया।

---विज्ञापन---