गणेश चतुर्थी के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी और परिवार के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में रहीं। शिल्पा ने ग्रेसफुल साड़ी के साथ मरून स्लीवलेस हाई-नेक ब्लाउज पहना था। चूड़ियां, रिंग्स और विंटेज ज्वेलरी ने उनके लुक को और खास बना दिया। हालांकि, शिल्पा के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके झुमकों ने खींचा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जो झुमके पहने थे, वे करीब 100 साल पुराने हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में शिल्पा की इस विंटेज ज्वेलरी की खूब चर्चा हो रही है। शमिता शेट्टी भी बहन के साथ बप्पा के दरबार में पहुंचीं। रॉयल ब्लू एथनिक आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। दोनों बहनों ने साथ में गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि गणपति उत्सव शिल्पा के लिए खास है। एक्ट्रेस हर साल अपने घर पर बप्पा का स्वागत करती हैं। इस साल भी उन्होंने डेढ़ दिन के लिए पेपर माशे से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। पूजा के बाद शिल्पा ने परिवार और दोस्तों के साथ ढोल-नगाड़ों पर डांस करते हुए बप्पा को विदाई दी। इस तरह उनके लिए गणपति उत्सव भक्ति और परिवार के साथ जश्न का खास मौका रहा।