बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज यानी 8 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' जैसे सुपरहिट गानों से दर्शकों का दिल जीतने वाली शिल्पा ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 46 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने अपने बचपन से लेकर अब तक के लुक्स को दिखाया है। वीडियो देखने के बाद फैंस शिल्पा की फिटनेस और ब्यूटी पर फिदा हो गए हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके बदलते लुक को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
कई लोगों ने इसे प्लास्टिक सर्जरी का कमाल बताया, तो कुछ ने इसे AI जनरेटेड वीडियो तक कह दिया। हालांकि, शिल्पा शेट्टी कई बार बता चुकी हैं कि उनकी फिटनेस और ग्लो का राज योग है। योगा को ही वह अपनी खूबसूरती और मेकओवर का श्रेय देती हैं। लंबे वक्त से फिल्मों से दूर शिल्पा अब फैमिली और फिटनेस पर फोकस कर रही हैं। अब देखना होगा कि उनके पति राज कुंद्रा इस खास दिन को कैसे और भी यादगार बनाते हैं। शिल्पा का यह बर्थडे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें: Cancer Surgery के बाद अस्पताल से आई दीपिका कक्कड़ की पहली तस्वीर, जानें कैसी है एक्ट्रेस के हालत
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.