आमिर खान की तीसरी शादी के बाद अब अभिनेता शेखर सुमन के मजेदार कमेंट्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। आमिर खान पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं और अब शेखर सुमन के तंज ने इंटरनेट पर लोगों को एक बार फिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करने का मौका दे दिया है। शेखर सुमन ने अपने यूट्यूब टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ के एक एपिसोड में आमिर खान का नाम लिए बिना उनकी तीसरी शादी पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।शेखर ने कहा कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की समझ इन साहब से सीखनी चाहिए। उन्होंने मजाक में कहा कि पहला गठबंधन टूटा, दूसरा भी दुर्भाग्यवश टूट गया और अब तीसरा गठबंधन हो गया है, जिसे गठबंधन नहीं बल्कि महागठबंधन कहा जाना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने आमिर की तुलना एक ऐसे इंजन ड्राइवर से कर दी, जो हर स्टेशन पर एक बोगी हटाकर नई बोगी जोड़ देता है। शेखर के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।शेखर ने आमिर के ‘परफेक्शनिस्ट’ टैग पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वह किसी काम को तब तक करते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट न हो जाएं। हालांकि, आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इन टिप्पणियों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की थी, जिसमें उनकी पूर्व पत्नियां रीना दत्ता, किरण राव और बच्चे भी शामिल हुए थे।

---विज्ञापन---