'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा अब ऑफिशियली ससुर बन चुके हैं। उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा ने हाल ही में शादी रचाई। खास बात यह रही कि परिवार ने इस शादी को पूरी तरह निजी रखा, लेकिन सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें सामने आते ही यह खबर चर्चा का विषय बन गई। शादी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी रही। वायरल तस्वीरों में स्वरा लोढ़ा बेहद सिंपल और एलिगेंट ब्राइडल लुक में नजर आईं। शादी की सभी रस्में भी बिना किसी तामझाम के संपन्न हुईं। सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लासी और डाउन-टू-अर्थ वेडिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, स्वरा के पति की पहचान और उनके पेशे को लेकर परिवार ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। बेटी की शादी में शैलेश लोढ़ा भी पूरे उत्साह में नजर आए। ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने अभिनेता ने जमकर डांस किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मशहूर सूफी और बॉलीवुड सिंगर कैफ साबरी के साथ "तेरे जैसा यार कहां" गाकर समारोह को यादगार बना दिया। स्वरा लोढ़ा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और पेशे से लेखिका हैं। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर 54 Reasons Why Parents Suck! नामक किताब भी लिखी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शैलेश लोढ़ा लंबे समय तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें प्रति एपिसोड करीब 1.5 लाख रुपये फीस मिलती थी। मीडिया रिपोर्ट्स उनकी कुल संपत्ति 35 से 40 करोड़ रुपये बताती हैं। उन्हें लग्जरी कारों का भी शौक है और उनके कलेक्शन में ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।