Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों गेम से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाइयां खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस समय ऑडियंस और बाकी घर वालों का ध्यान पूरी तरह से स्काउट ओपी पर है. लव गिल से लड़ाई होने के बाद स्काउट ओपी ने जब से खुद को गंजा किया है, तब से वो हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसी बीच स्काउट ओपी की मां का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने एक इमोशनल ऑडियो नोट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है.

इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान खान ने वीकेंड का वार शूट नहीं किया है. दरअसल, शुक्रवार को स्काउट ओपी की टीम ने उनकी मां का एक वॉइस नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस ऑडियो में स्काउट की मां काफी इमोशनल सुनाई दे रही थीं. इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि कैसे एक बार अधूरे प्रोमो की वजह से गलतफहमी पैदा हुई थी और सलमान खान को खुद सामने आकर ऑडियंस को पूरी बात समझानी पड़ी थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्काउट की मां का ऑडियो नोट सामने आने के बाद सलमान खान इस पूरे मामले को लेकर नाराज हैं. कहा जा रहा है कि भाईजान शो के प्रोमो और एपिसोड को बारीकी से देख रहे हैं और वह नहीं चाहते कि किसी कंटेस्टेंट के साथ गलत तरीके से उन्हें पेश किया जाए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…