क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपना 29वां जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सारा मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर और भाभी सानिया चंडोक के साथ डिनर पर पहुंचीं। रेस्टोरेंट के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा ब्लैक और बेज चीता प्रिंट शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। उनके चेहरे पर दिख रही मुस्कान और बर्थडे ग्लो ने सबका ध्यान खींच लिया। पैपराजी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, सारा की भाभी सानिया चंडोक ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। ननद-भाभी की जोड़ी ने रेस्टोरेंट के बाहर खूब लाइमलाइट बटोरी। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर भी परिवार के साथ मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने पैपराजी के सामने रुककर पोज नहीं दिया। वहीं, बेटी का जन्मदिन हो और पिता सचिन तेंदुलकर उन्हें विश न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। सचिन ने सोशल मीडिया पर सारा के लिए एक प्यारा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि कभी वह सारा को रास्ता दिखाया करते थे, लेकिन अब उन्हें खुशी होती है कि सारा अपने रास्ते खुद चुनती हैं। सचिन ने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।