Superstar Gets Emotional When He Meets Daughter: बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त इन दिनों करियर की ऊंचाओ को छू रहे हैं. एक के बाद एक उनकी फिल्में लाइन में लगी हुई हैं. लेकिन इस बार संजय दत्त अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी बड़ी बेटी त्रिशला को सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, हाल ही में फादर्स डे के मौके पर उनकी बेटी त्रिशला दत्त ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा. न्यूयॉर्क से सामने आई इन तस्वीरों में पापा संजय और बेटी त्रिशला के बीच का प्यार और स्नेह भरा रिश्ता साफ नजर आ रहा है.

इन तस्वीरों को इंस्ट्राग्राम पर शेयर करते हुए त्रिशला ने कैप्शन में लिखा, 'फादर्स डे वीकेंड.' इन तस्वीरों में संजय दत्त और त्रिशला कभी न्यूयॉर्क की सड़कों पर साथ घूमते, तो कभी रेस्टोर में बैठकर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में तो दोनों बेहद रिलैक्स मूड में कैमरे को पोज देते दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं में से एक तस्वीर में बेटी से मिलने पहुंचे संजय दत्त की आंखें नम दिखाई दी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---