संभावना सेठ इन दिनों मां बनने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि एक्ट्रेस खुद बच्चे को जन्म नहीं देंगी। 8 बार IVF फेल होने और एक मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने का फैसला लिया है। हाल ही में संभावना ने अपने व्लॉग में अपनी सरोगेसी जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सरोगेसी का ऐलान करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह के ताने और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। इसके बाद संभावना ने वीडियो में सरोगेसी से जुड़े कानूनी नियमों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने सभी लीगल प्रोसिजर फॉलो किए हैं और अब वह अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

---विज्ञापन---