साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस सेलिब्रेशन से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इन तस्वीरों में सामंथा हल्के नीले रंग की जींस और सफेद टी-शर्ट में नजर आईं, जिसके बाद फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इस खास मौके पर सामंथा के साथ उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु भी मौजूद थे। हालांकि कपल की ओर से अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "डेफिनिटली बेबी बंप है", जबकि दूसरे ने कहा, "बहुत-बहुत बधाई हो सैम।" फिलहाल फैंस सामंथा की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---