बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने उनके कमेंट पर ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, सोनम ने सलमान को ‘People Pleaser’ तक कह दिया है। पूरा मामला उस वक्त का है, जब सोनम वांगचुक स्टूडेंट्स की मांगों और एजुकेशन सुविधाओं को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे थे। तब उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई थी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद भी सोनम ने अपना विरोध जारी रखा था। इसी दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट्स से अपना विरोध खत्म करने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने सोनम से भी भूख हड़ताल खत्म करने को कहा था। सलमान ने बेहद कैजुअल अंदाज में लिखा था, ‘सोनम, बस हो गया ब्रो।’ उन्होंने यहां तक कहा था कि जरूरत हो तो वह सोनम के लिए घर का बना खाना भी भेज सकते हैं। उनका ये कमेंट देखते ही देखते वायरल हो गया था। अब एक पॉडकास्ट में सोनम से इसी बयान को लेकर सवाल किया गया। वायरल लाइन वाली टी-शर्ट दिखाए जाने पर सोनम ने कहा कि सबकी अपनी मजबूरियां होती हैं, आगे-पीछे और दाएं-बाएं देखना पड़ता होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वह सलमान की इज्जत करते हैं। सोनम के इस जवाब को कुछ लोगों ने तंज माना, तो कुछ ने इसे उनका संतुलित रिएक्शन बताया।