सलमान खान सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि फैशन आइकन भी हैं। 90 के दशक में ट्रेंड सेट करने वाले भाईजान आज 2026 में भी अपने यूनिक स्टाइल एक्सपेरिमेंट्स से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कभी bald look, कभी cowboy look तो कभी अपने लग्जरी फैशन चॉइसेज से सलमान हर बार साबित कर देते हैं कि उनका फैशन गेम आज भी टॉप पर है। हाल ही में आमिर खान के एक इवेंट में सलमान का bald look सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ब्लैक लेदर जैकेट, रिप्ड जींस, सिल्वर चेन और कॉन्फिडेंस से भरे इस अवतार ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। फैंस का कहना था कि इस लुक को इतनी सहजता और स्टाइल के साथ शायद ही कोई दूसरा स्टार कैरी कर पाए। इसके अलावा एयरपोर्ट पर उनका transparent glasses look भी वायरल हुआ। ब्लैक शर्ट, ब्लू डेनिम और सिंपल चश्मे में फैंस को 'हम दिल दे चुके सनम' के समीर की झलक देखने को मिली। सलमान अपने फैशन डिटेल्स पर भी खास ध्यान देते हैं। उनके Balenciaga distressed sneakers को कुछ लोगों ने पुराने जूते समझकर ट्रोल किया, लेकिन बाद में पता चला कि ये लग्जरी ब्रांड के हाई-एंड स्नीकर्स हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। वहीं, उनका नया cowboy look भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। रेड-व्हाइट चेक शर्ट, काउबॉय हैट, रिप्ड जींस, सिल्वर चेन और ब्लू स्टोन पेंडेंट के साथ भाईजान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र चाहे 60 की हो, लेकिन स्टाइल के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं। यही वजह है कि सलमान खान का हर नया लुक फैंस के बीच फैशन स्टेटमेंट बन जाता है।