Salman Khan Crowd Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फैन फॉलोइंग और फैंस का उनके लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है. हाल ही में इसका एक उदाहरण मुंबई में देखने को मिला, जहां राजनेता आशीष शेलार के गणपति पंडाल में सलमान खान के पहुंचने के दौरान पंडाल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं, जब फैंस ने सलमान को देखा तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान अपने फैंस से हाथ जोड़कर शांत रहने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में सलमान आशीष शेलार के घर पर गणपति दर्शन करने के बाद जब बाहर निकले तो उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहले से ही जमा थे. सलमान जैसे ही अपनी कार की तरफ बढ़े, भीड़ ने उनका रास्ता रोक लिया. इसके बाद एक्टर ने लोगों से हाथ जोड़कर रास्ता देने की अपील भी की. इस दौरान सलमान खान माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---