हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान के घर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया गया। बप्पा को घर लाने से लेकर पूजा और विसर्जन तक की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच आरती के दौरान सलमान खान का एक क्यूट वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में सलमान पूरे परिवार के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनकी बहन अर्पिता खान ने उन्हें आरती करने का सही तरीका इशारे से समझाया। सलमान ने भी बहन की बात समझते हुए बेहद मासूम अंदाज में उनकी तरफ देखा। भाई-बहन का यह छोटा सा मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान की बहन अर्पिता बहुत प्यारी हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई से गलती हो जाती है। वहीं सलमान की भांजी आयत शर्मा ने भी मामा के साथ अपने क्यूट बॉन्ड से लोगों का दिल जीत लिया। सलमान को देखते ही आयत ने उन्हें प्यार से बुलाया और गले लगाया। इस दौरान उनकी एक्साइटमेंट भी साफ नजर आई। गणपति सेलिब्रेशन में सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। उन्होंने आरती में हिस्सा लिया और अर्पिता ने उन्हें भी आरती करने का सही तरीका समझाया।