60 साल की उम्र के करीब पहुंच चुके सलमान खान आज भी अपने स्टाइल और फिटनेस से फैंस को हैरान कर देते हैं। एक बार फिर उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों सलमान निर्देशक वामसी पेडिपल्ली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'SVC 63' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी। हाल ही में सलमान मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान उनका काउबॉय स्टाइल लोगों का ध्यान खींच ले गया। उन्होंने रेड और व्हाइट चेक शर्ट, रिप्ड जींस और सिर पर हैट पहन रखी थी। उनका रग्ड लुक कैमरों और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। सलमान के लुक के अलावा उनके गले में पहना गया खास पेंडेंट भी लोगों की नजरों में आ गया। उन्होंने सिल्वर चेन के साथ तीन ब्लू स्टोन वाला पेंडेंट पहना था। सलमान पहले से ही अपने फिरोज़ा ब्रेसलेट और नीलम की अंगूठी के लिए जाने जाते हैं, जो उनके सिग्नेचर स्टाइल का हिस्सा हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सलमान ने अपने लुक्स के साथ कई नए प्रयोग किए हैं। कभी उन्होंने 'प्रेम' वाले अंदाज की याद दिलाई तो कभी 'तेरे नाम' के राधे लुक जैसी हेयरस्टाइल अपनाई। अब उनका काउबॉय अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---