सलमान खान हाल ही में अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए। दरअसल, सलमान ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अंधेरे कमरे में सोफे पर बैठे नजर आए। तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन पर गया, जिसमें उन्होंने अकेलेपन और तन्हाई को लेकर कुछ बातें लिखी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके इमोशनल स्टेट को लेकर चिंता जताने लगे।कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि सलमान खान खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चर्चाओं से उनकी मां सलमा खान भी परेशान हो गई थीं। बढ़ती अटकलों के बीच सलमान ने देर रात एक और पोस्ट शेयर कर पूरा मामला साफ किया। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल अकेले नहीं हैं और उनके पास परिवार, दोस्त और करोड़ों चाहने वाले फैंस हैं। सलमान ने यह भी कहा कि लोग उनकी बातों को गलत समझ रहे हैं।

---विज्ञापन---