सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो Bigg Boss 20 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। ग्रैंड प्रीमियर से पहले शो के नए घर की झलक सामने आ गई है, जिसमें इस बार कई अनोखे डिजाइन और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। Bigg Boss 20 का घर करीब 10 हजार स्क्वायर फीट में फैला है और यहां कंटेस्टेंट्स पर नजर रखने के लिए 104 कैमरे लगाए गए हैं। घर की सबसे खास चीज इसकी दीवारें हैं, जिन पर आंखों के डिजाइन बनाए गए हैं। यानी घर का हर कोना कंटेस्टेंट्स को घूरता नजर आएगा। गार्डन एरिया में शार्क थीम वाला स्विमिंग पूल, सांप के आकार की सीट और रिंगमास्टर की विशाल मूर्ति इसे जंगल और सर्कस थीम का शानदार मिश्रण बनाती है। लिविंग एरिया को ऑक्टोपस शेप में डिजाइन किया गया है, जबकि किचन को ‘BB Food Truck’ थीम दी गई है। हालांकि, सबसे बड़ा रहस्य Room 20 और Room 2X को लेकर है। Room 2X में एक बड़ा और एक छोटा दरवाजा है, जिनके पीछे क्या छिपा है, इसका खुलासा प्रीमियर पर होगा। शो की ‘तथास्तु 2’ थीम के तहत कंटेस्टेंट्स को दो लाइफलाइन मिलने की बात कही जा रही है। इस बार घर को आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने डिजाइन किया है।