Salman Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की तैयारी में लगे हुए हैं. महज कुछ घंटों के इंतजार के बाद 'बिग बॉस 20' शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हाल ही में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 4 सितंबर को सलमान खान अपने काउबॉय लुक में शो के सेट पर ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंचे. इस दौरान सलमान एकदम शांत मूड में स्टेज पर टाइगर वॉक करते दिखाई दिए. इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि सलमान का मूड एकदम बदल गया.

दरअसल, एक कैमरा पर्सन सलमान को बार-बार पोज देने के लिए कह रहा था, जिस पर सलमान थोड़ा नाराज हो गए. पहले उन्होंने हाथ के इशारे से चुप रहने के लिए कहा और फिर याद दिलाया कि वो अकेले यहां नहीं हैं. इसके बाद भी पैपराजी नहीं रुके. वो 'बाबा-बाबा' कहकर सलमान से पोज देने की मांग करने लगे और यहीं पर सलमान का पारा चढ़ गया. इसके बाद सलमान ने गुस्से में कहा, 'बाबा, यह तेरा काम नहीं है. मुझे कैमरे के आगे आने की जरूरत नहीं है. आप भी सुनिए.' अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---