Salman Khan: बॉलीवुड के भाइजान सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस सलमान अपनी किसी फिल्म या रिएलिटी शो को लेकर बल्कि कुछ वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में आए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान की तुलना उनके दोनों छोटे भाइयों से की जा रही है. एक तरफ जहां फैंस सलमान और सोहेल के लेटेस्ट लुक को देख उनकी सेहत के लिए चिंता जता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अरबाज खान की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं.
बीते दिनों सलमान खान की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. जब एक इवेंट में पहुंचे सलमान के नए लुक को देख फैंस का दिल टूट गया था. जिसमें सलमान का मुरझाया चेहरा, आंखों में थकान, चेहरे पर नूर और रंगत नहीं. सलमान की इन तस्वीरों को देख लोग सवाल पूछने लगे थे कि आखिर भाईजान को हुआ क्या है? क्या सलमान
किसी बीमारी से जूझ रहे हैं? आखिर क्यों सलमान अचानक इतने बूढ़े दिखने लगे हैं? इस पर सलमान भी चुप नहीं रहे. उन्होंने भी अपनी पांच तस्वीरों के जरिए उन्होंने उल्टा फैंस से ही पूछ डाला कि आपकी तबीयत कैसी है? फैंस सिर्फ सलमान खान ही नहीं उनके छोटे भाई सोहेल खान की भी चिंता कर रहे हैं, जो इन दिनों अपने बदले लुक की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…