Salman Khan Actress: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि एक कानूनी लड़ाई के कारण चर्चा का केंद्न बनी हुई हैं. दरअसल, फिल्म 'हम साथ साथ है' में सलमान खान की हीरोइन बनी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति और फिल्म मेकर गोल्डी बहल के खिलाफ पुणे में जमीन विवाद को लेकर मामला दर्ज किया गया है. इस शिकायत में फिल्म मेकर पर धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
खबरों के अनुसार, यह मामला करीब एक एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है. शिकायतकर्ता ने फिल्ममेकर गोल्डी पर आरोप लगाया है कि गोल्डी बहल ने जो जमीन खरीदी है, उस पर उनके परिवार का पुश्तैनी अधिकार है और इस सौदे में कानूनी तथ्यों को छुपाया गया है. इस कानूनी लड़ाई की शुरुआत शिकायतकर्ता चंद्रकांत बालू शिंद की शिकायत से हुई है. उनका दावा है कि विवादित जमीन 1957 से उनके दादा के नाम पर दर्ज है और उनके पास इस जमीन के अधिकार भी थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---