इस वक्त बॉलीवुड के गलियारों से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक Salman Khan के साथ हुए हादसे की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सुपरस्टार के साथ फिल्म के सेट पर हुए हादसे की खबरों ने फैंस की चिंता भी बढ़ा दी है। वायरल रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि एक छोटी सी गलती की वजह से भाईजान मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। हालांकि, आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सलमान खान के साथ हुआ यह हादसा अभी का नहीं, बल्कि कई साल पुराना है। खास बात यह है कि हाल ही में खुद सलमान खान ने अपने करियर के इस खौफनाक हादसे का खुलासा किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
सलमान ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सच में मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे और बस एक छोटी सी चूक उनकी जान ले सकती थी। भाईजान ने फिल्म जागृति की शूटिंग का किस्सा याद करते हुए बताया कि उन्हें करीब 80 फीट ऊंचे पहाड़ के पास एक खतरनाक स्टंट करना था। लेकिन शूटिंग के दौरान दौड़ते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पहाड़ से नीचे की तरफ गिरने लगे। सलमान ने बताया कि उन्हें गिरता देख सेट पर मौजूद सभी लोगों की सांसें थम गई थीं और चारों तरफ सन्नाटा छा गया था। सलमान खान के इस थ्रोबैक खुलासे ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर यह किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है।