मलयालम सिनेमा के दिग्गज़ अभिनेता सलीम कुमार के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके इस शानदार कलाकार ने 56 साल की उम्र में 6 जून की रात अंतिम सांस ली। रविवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां परिवार, करीबी दोस्त, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और हजारों फैंस उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान एक बेहद भावुक पल भी देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। अंतिम संस्कार के बीच पैपराजी की भारी भीड़ लगातार परिवार के निजी और दर्दभरे पलों को कैमरे में कैद कर रही थी। तभी सलीम कुमार के बड़े बेटे चंदू कुमार अपना दुख और गुस्सा रोक नहीं पाए। उन्होंने पैपराजी से पीछे हटने और परिवार को थोड़ा स्पेस देने की अपील की। पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---