मलयालम सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार, 6 जून की रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। सलीम कुमार को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, एंटीबायोटिक्स दिए गए और डायलिसिस भी किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में इस बात की पुष्टि की गई। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।