सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनके पिता सलीम खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। दरअसल, दिवंगत अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान ने खुलासा किया कि उनके पिता के निधन के समय परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा था। शादाब खान ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब अमजद खान का निधन हुआ, तब उनके पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थे। ऐसे कठिन समय में सलीम खान उनके परिवार के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने न केवल परिवार का साथ दिया, बल्कि अमजद खान के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च भी खुद उठाया। शादाब ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में सलमान खान और उनका परिवार लगातार उनके साथ खड़ा रहा। यह किस्सा सामने आने के बाद फैंस सलीम खान की इंसानियत और मददगार स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---