बॉलीवुड के सबसे एडोरेबल कपल्स में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के 14 साल पूरे होने पर दोनों ने खास अंदाज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाया। इस मौके पर करीना ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल, 16 अक्टूबर 2026 को सैफ और करीना अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर बेबो ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री के साथ सैफ का अपने बेटे के प्रति केयरिंग अंदाज भी देखने को मिला। वहीं, एक तस्वीर में पूरा परिवार साथ नजर आया। करीना ने इन तस्वीरों के साथ लिखा कि सूरज के चारों ओर एक और साल पूरा हो गया है और अभी साथ में लंबा सफर तय करना बाकी है। वहीं, सैफ अली खान ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें खास अंदाज में विश किया। इसके अलावा, सैफ की बहन सबा पटौदी ने भी कई पुरानी और नई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने दोनों को सालगिरह की बधाई देते हुए उनके आने वाले सालों के लिए खुशियों की कामना की। सबा की तस्वीरों में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की झलक भी देखने को मिली। बता दें कि सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' के सेट पर शुरू हुई थी। करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। आज दो बेटों तैमूर और जेह के साथ उनका परिवार खुशहाल है। 14 साल बाद भी दोनों का प्यार फैंस का दिल जीत रहा है।