क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के मशहूर देओल परिवार के बीच रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चर्चा है कि सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल एक-दूसरे को पसंद करते हैं और साल 2027 में शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों परिवारों की तरफ से इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच दोनों परिवारों की संपत्ति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 1500 करोड़ रुपये बताई जाती है। क्रिकेट के अलावा उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापनों और बिजनेस में निवेश के जरिए भी खूब कमाई की है। सचिन Spinny और JetSynthesys जैसे बिजनेस में निवेश कर चुके हैं। इसके अलावा उनका रेस्टोरेंट बिजनेस और कपड़ों का ब्रांड भी है। मुंबई के बांद्रा में उनका आलीशान बंगला भी मौजूद है। वहीं, सनी देओल की नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े सामने आते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 130 करोड़ रुपये है, जबकि कुछ में यह आंकड़ा 200 से 220 करोड़ रुपये तक बताया गया है। सनी की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, विज्ञापन और प्रोडक्शन से जुड़ा काम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी विजेता फिल्म्स भी उनके करियर का अहम हिस्सा है। फिल्म 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद उनकी मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि, ये सभी नेटवर्थ के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं किए गए हैं।