रुबीना दिलैक एक बार फिर अपने नए बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस की पुरानी और नई तस्वीरों को लेकर सवाल उठते रहे हैं कि क्या उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? अब रुबीना ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है। हिना खान, रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ बातचीत के दौरान रुबीना से उनके लुक और कॉस्मेटिक प्रोसीजर को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने आज जैसा दिखने के लिए कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है। रुबीना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि ‘बिग बॉस’ के दौरान उनकी शिमला की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों की तुलना उनकी नई तस्वीरों से की गई और लोगों ने उनके बदले हुए लुक को लेकर कई तरह के सवाल किए। हालांकि, रुबीना का कहना है कि समय के साथ चेहरे में नेचुरल बदलाव आना आम बात है। एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट जरूर करवाए हैं, लेकिन इनमें कोई सर्जरी शामिल नहीं है। रुबीना ने बताया कि उन्होंने Thermage और Softwave जैसे नॉन-इनवेसिव ट्रीटमेंट करवाए हैं। यानी बिना सर्जरी के किए जाने वाले इन प्रोसीजर की मदद से उन्होंने अपनी स्किन और फेस को बेहतर लुक दिया।